फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three policemen injured in Kashmir grenade blast

कश्मीर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, 3 घायल

Fri, 12 Dec 2014 01:28 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three policemen injured in Kashmir grenade blast

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले की शेरबाग पुलिस चौकी पर आतंकियों ने वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड थाने के अहाते में फटा। इसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिस कर्मियों की पहचान जहूर अहमद, आशिक हुसैन और फारूक अहमद के रूप में की गई है।

विज्ञापन


तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर में चौथे चरण के मतदान के तहत अनंतनाग जिले में 14 दिसंबर को मतदान होना है। माना जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया में खलल की साजिश के चलते आतंकियों द्वारा पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ग्रेनेड हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया, पर कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था। समाचार लिखे जाने तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने शोपियां में आईईडी को किया निष्क्रिय

Three policemen injured in Kashmir grenade blast

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के जवानों ने वीरवार को उस समय एक आईईडी को निष्क्रिय किया, जब जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे।

 सेना के प्रवक्ता के अनुसार, उन्हें सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि शोपियां-बाहिबुग मार्ग पर आईईडी रखी गई है। तुरंत सेना की इंफेंट्री यूनिट के जवानों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। लंडूरा इलाके में एक भूमिगत नाली के तले एक गैस सिलिंडर में प्लांट की गई आईईडी पाई गई।

सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई और तुरंत बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्तों द्वारा आईईडी को निष्क्रिय किया गया और एक बड़े हादसे को होने से टाला गया। सेना प्रवक्ता के अनुसार, आतंकियों का मंसूबा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इलाके में दहशत फैलाने था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed