फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three policemen,including sho injured,stone pelted in samba Jammu-Kashmir to catch drug traffickers

जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Tue, 05 Nov 2019 12:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three policemen,including sho injured,stone pelted in samba Jammu-Kashmir to catch drug traffickers
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र अंतर्गत पड़ते सरोर इलाके में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला हो गया। पथराव में थानेदार समेत दो पुलिस वाले घायल हो गए।  हमले के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


घटना सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरोर इलाके में कुछ लोग नशा बेच रहे हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके में रेड की। जैसे ही पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने लगी तो बेखौफ आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर भाग निकले। इनकी पहचान नहीं हुई है। डीएसपी सुनील केसर ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें, सरोर इलाके में नशा तस्करी के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से सप्लाई हो रहा जेएंडके में नशा
जम्मू-कश्मीर में भी नशा तस्करी तेजी से पांव फैला रही है। कश्मीर के अलावा पंजाब के तस्कर भी यहां हेरोइन की सप्लाई कर रहे हैं। ऐसी कई सूचनाएं पुलिस को पहले भी मिल चुकी हैं। पठानकोट ज्यादा नजदीक होने के चलते वहां के तस्कर यहां ज्यादा सक्रिय हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed