{"_id":"5b6191064f1c1bee748b72d9","slug":"three-policemen-got-threatened-by-militants-to-leave-their-job-in-shopian-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को घर में घुसकर पीटा, नौकरी छोड़ने की दी धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को घर में घुसकर पीटा, नौकरी छोड़ने की दी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों को घर में घुसकर पीटने और नौकरी छोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तीन पुलिसकर्मी नदपोरा गांव के हैं जो इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। आतंकियों ने धमकी दी है कि यदि उन्होंने जल्द ही नौकरी नहीं छोड़ी तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ज्ञात हो कि ये तीनों पुलिसकर्मी हाल ही में एसपीओ से प्रोन्नत हुए हैं।
अपने प्रमुख कमांडरों के मारे जाने से हताश आतंकियों ने सोमवार देर रात दक्षिण कश्मीर के शोपियां में तीन पुलिसकर्मियों को उनके घरों में घुसकर पीटा। जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल नाडपोरा गांव में दाखिल हुआ था। आतंकियों ने पहले जहांगीर वागे नामक पुलिसकर्मी के घर दस्तक दी। उसके बाद फैजान वागे और दानिश बट के घर में दस्तक दी। आतंकियों ने इन तीनों पुलिसकर्मियों के घरों में दाखिल होकर पहले तोड़फोड़ की। उसके बाद तीनों को पीटा।
डेढ़ महीने में छुट्टी पर आए पांच सुरक्षाबलों की हो चुकी है हत्या
ईद के बाद लगभग डेढ़ महीने के अंदर आतंकियों द्वारा सैनिकों व पुलिसकर्मियों की अपहरण और हत्या की यह पांचवीं घटना है। इससे 21 जुलाई को आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल सलीम शाह की अपहरण कर हत्या कर दी थी। ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। गत शुक्रवार की देर रात अपहृत पीएसओ को परिवारवालों की अपील पर 24 घंटे में शनिवार देर रात रिहा कर दिया था। शुक्रवार को आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से एसपीओ मुदासिर अहमद लोन को अगवा कर लिया था। परिवार वालों की अपील का वीडियो वायरल होने के बाद आतंकियों ने 24 घंटे के भीतर शनिवार की देर रात उसे रिहा कर दिया। साथ ही वीडियो वायरल कर आतंकियों ने धमकी दी कि यदि शुक्रवार तक सभी एसपीओ ने नौकरी नहीं छोड़ी तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

आतंकी सभी एसपीओ को नौकरी छोड़ने का दे चुके हैं फरमान
श्रीनगर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उसने एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) से 15 दिन के अंदर अपनी नौकरी छोड़ने को कहा है। नौकरी न छोड़ने पर कड़ी सजा की धमकी दी है। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में हिजबुल के ये धमकी भरे पोस्टर लगे हुए हैं। इसके साथ ही ऑपरेशनल कमांडर हम्माद खान का धमकी भरा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। आतंकी संगठन हिजबुल की ओर से यह धमकी दी गई है कि एसपीओ नौकरी छोड़कर जीवन यापन के लिए अन्य तरीका अपनाएं। पोस्टर में कहा गया है कि सेना व पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने वाले व उनके कैंप में जाने वाले लोगों की पूरी लिस्ट संगठन के पास है। वह इससे बाज नहीं आए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही शराब, चरस तथा अन्य नशा करने वालों को भी धमकी दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसे छोड़ दें।