{"_id":"6628502560ffbb5fc50c12e4","slug":"three-pink-polling-station-made-in-jodian-samba-news-c-269-1-jou1001-100857-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ज्यौड़ियां में बनाए तीन पिंक पोलिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ज्यौड़ियां में बनाए तीन पिंक पोलिंग स्टेशन
Wed, 24 Apr 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी ने दिया महिला कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडियां। शहीद गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ 123-ए और सरकारी मिडिल स्कूल बानियां बस्ती में 126 डी और 127-ई को पिंक पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां पर 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव करवाए जाएंगे। खास बात यह है कि यहां के तीनों पोलिंग स्टेशनों को पिंक पोलिंग स्टेशन का नाम दिया गया है।
इन तीनों स्टेशनों पर मतदान करवाने वाली सभी महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। यहां तक की सिक्योरिटी में भी महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इन तीनों पोलिंग स्टेशनों में तैनात रहने वाली सभी महिला कर्मचारियों को मंगलवार को चुनाव अधिकारी एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि छंब विधानसभा क्षेत्र में इस बार लोकसभा के चुनावों में तीन पोलिंग स्टेशनों को पिंक पोलिंग स्टेशनों का नाम दिया है। यह पोलिंग 123-ए, 126-डी और 127-ई हैं।
के पोल्लिंग स्टेशन का नंबर 123 -ए है