{"_id":"690864529087d010f501aeae","slug":"three-people-from-sunderbani-jammu-died-in-a-road-accident-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शादी में काम कर लौट रहे वेटर स्टाफ के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शादी में काम कर लौट रहे वेटर स्टाफ के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, तीन घायल
Mon, 03 Nov 2025 01:44 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:44 PM IST
सार
शादी में वेटर का काम करके लौट रहे स्टाफ की क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत और तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और चालक के खिलाफ लापरवाही व मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिहोवा रोड पर लोहार माजरा के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पंजाब के पटियाला जिले से शादी में वेटर का काम कर लौट रही क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
घायलों को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर कर दिया गया। मृतकों में जम्मू के राजोरी स्थित सुंदरबनी के गांव सैया निवासी संजीव कुमार, पवन और पवन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
घायलों में कश्मीर के अनंतनाग निवासी नरेश (37), फैजल (25), मेहरार (23) और जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी विशाल (25) व सौरभ (19) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्रूजर में कुल 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।