{"_id":"59b431234f1c1bf87f8b5626","slug":"three-people-attempt-to-murder-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने युवती का गला दबाकर हत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने युवती का गला दबाकर हत्या का किया प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के हरतरयान इलाके में शनिवार शाम को तीन लोगों ने गला दबाकर युवती को मारने का प्रयास किया। तीन हमलावरों में एक महिला है। छोटे बच्चे ने यह सब अपनी आंखों देखा और तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने रात करीब पौने नौ बजे युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
गुलाम रसूल ने बताया कि दोपहर के समय उसकी बेटी शाफिया मवेशियों को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। शाम करीब पांच बजे सोनू नाम के युवक ने एक औरत और एक युवक के साथ उसकी बेटी का गला कर मारने का प्रयास किया। तीनों प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक एक बच्चा मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद तीनों शाफिया को छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बच्चे ने दौड़ कर घर पहुंच कर पूरी बात बताई और फिर सभी शाफिया को बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिस स्थान पर शाफिया हमला किया वहां तक पहुंचने के लिए एक घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इसलिए अस्पताल पहुंचाने में समय लग गया। जानकारी मिलने पर रैंबल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब शाफिया के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन