{"_id":"5b84f6d942c792465b689c52","slug":"three-people-arrested-in-case-of-kidnapping-and-harassment-of-minor-boys-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राजौरी में नाबालिग लड़के के अपहरण और उत्पीड़न के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: राजौरी में नाबालिग लड़के के अपहरण और उत्पीड़न के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार
भाषा/ जम्मू
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक लड़के का कथित तौर पर अपरहण और उसका उत्पीड़न करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को लड़के पर चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लड़के को गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाने और कथित तौर पर उसका उत्पीड़न करने का वीडियो चल रहा था जो राजौरी के एसएसपी युगल मन्हास के संज्ञान में आया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और उसका उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें थानामंडी के एक गांव से पकड़ा गया है।लड़के के चोरी के एक मामले में लिप्त होने का संदेह था।’
विज्ञापन
मन्हास ने बताया, ‘कल हमें एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ व्यक्ति एक नाबालिग बच्चे को रस्सी से बांधते और छत से लटकाते दिख रहे थे। वह उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे।’
विज्ञापन
इस बीच चुरूंग के रहने वाले जाहिद एच शाह ने नेथानामंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके 11 वर्षीय लड़के का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है और उन्होंने उसे बंधक बना लिया है। शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहा बालक शाह का ही बेटा है।