फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three PDP leaders leaves party says it has been hijacked by communal elements  

जम्मू-कश्मीर: महबूबा की पीडीपी को बड़ा झटका, तीन नेताओं ने एक साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

Thu, 26 Nov 2020 01:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Nov 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
three PDP leaders leaves party says it has been hijacked by communal elements  
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक तनाव के बीच महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को पार्टी के तीन  नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इसमें धमन भसीन, फुलेल सिंह और प्रीतम कोतवाल शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि सांप्रदायिक तत्वों ने पार्टी को हाइजैक कर लिया है। ऐसे में हमारे पास पार्टी को छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

 

मालूम हो कि आए दिन पीडीपी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा को वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में उसने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए दक्षिण कश्मीर में पुलवामा से अपना नामांकन कराया था। 


पारा दक्षिण कश्मीर खासकर आतंकवादग्रस्त पुलवामा में पीडीपी का अहम नेता था। उसका नाम निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले की जांच के दौरान सामने आया था। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के युवा विंग नेता वाहिद उर रहमान पारा को नवीद बाबू-दविंदर सिंह मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed