{"_id":"5fa06def90898670094862a0","slug":"three-ogws-involved-in-attack-on-bjp-leader-arrested-in-ganderbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांदरबल में भाजपा नेता पर हमले में शामिल 3 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, पाक के इशारे पर तीनों की सूची की थी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांदरबल में भाजपा नेता पर हमले में शामिल 3 ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, पाक के इशारे पर तीनों की सूची की थी तैयार
Tue, 03 Nov 2020 02:07 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों ओजीडब्ल्यू
- फोटो : amar ujala
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के नुन्नर इलाके में 6 अक्तूबर को भाजपा नेता गुलाम कादिर पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। हमले में भाजपा नेता बच गया था परंतु पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अलताफ शहीद हो गए थे। जबकि पुलिस ने त्राल के रहने वाले एक आतंकी शब्बीर अहमद शाह को मार गिराया था जबकि दूसरे आतंकी के घायल होने के निशान मिले थे। आतंकियों ने पाकिस्तान की मदद से इस हमले को अंजाम दिया था। इस घटना में 4 जी मोबाइल इंटरनेट के दुरुपयोग की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने सोमवार को बताया कि हमले में मारे गए आतंकी के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। एसआईटी को जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबर मिले थे। इनके इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) विशलेषण में सामने आया था कि कुछ लोग जेंगी और कोनियन जैसी संदिग्ध एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे जो आम लोग नहीं करते। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन
उन्होंने खुलासा किया कि गांदरबल के दो युवक कैसर अहमद शेख, आसिफ और कंगन का हिलाल निजी सिक्योरिटी गार्ड हैं। इन्हें फेसबुक पर हमजा हिज्बी से चैटिंग के दौरान भाजपा नेताओं की सूची तैयार करने और रेकी का काम सौंपा गया था। हमले में मुख्य भूमिका कैसर ने निभाई। उसने भाजपा के करीब 5 टॉप कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर पाकिस्तान को सौंपी। इसके बाद उसे आदेश मिला कि वह कुलगाम के एक सक्रिय आतंकी अबू कासिम से संपर्क करें और साजिश को अंजाम दें।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति ने सौंपे हथियार
एसएसपी के मुताबिक तीनों को श्रीनगर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हथियार सौंपे थे। इसमें 2 पिस्टल और डेटोनेटर आदि थे। इसके बाद इन्हें आदेश मिले कि दूसरी टीम आएगी जो योजना को अंजाम देगी। 6 अक्तूबर को टीम आई और हमले को अंजाम दिया गया। इसमें एक स्थानीय आदिल भी शामिल था जोकि हमले में घायल हुआ था।
सभी नेताओं को सतर्क किया
पोसवाल ने बताया कि इनकी निशानदेही पर एक पिस्टल, एक मैगजीन, 3 कारतूस, 2 डेटोनेटर, पाकिस्तानी झंडे आदि बरामद हुए। इस हमले के बाद इन्हें दोबारा पाकिस्तान से जेंगी एप पर आदेश मिला कि वह सभी एप्लिकेशन को फोन से डिलीट कर दें। पोसवाल के मुताबिक यह पूरा हिज्ब का कैडर है। एसएसपी ने बताया कि बाकी के 4 राजनीतिक कार्यकर्ताओं, जिन पर हमला होना था, उन्हें सतर्क कर दिया है और दक्षिणी कश्मीर के लिंक के लिए टीम आगे की जांच कर रही है।
4जी मोबाइल इंटरनेट का दुरुपयोग
एसएसपी ने कहा कि यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान के इशारे पर हमले को अंजाम दिया गया था। हमले के पीछे शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में एक आतंकी मारा गया और जो घायल आतंकी है उसे भी जल्द ट्रेस कर लेंगे। पोसवाल ने कहा कि पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ भटका रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सबसे यह लग रहा है कि इन्होंने 4जी का दुरुपयोग किया है। सर्विलांस तेज की गई है और बाकी पर भी नजर रखी जा रही है। जिले में आतंकी अपनी जड़ें मजबूत करना चाहते हैं कि लेकिन हम युवाओं और उनके अभिभावकों के साथ संपर्क में हैं।