{"_id":"5d8d12848ebc3e93ba1b1ff2","slug":"three-new-dengue-cases-occurred-in-samba-jammu-news-jmu1939984157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में डेंगू के तीन नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में डेंगू के तीन नए मामले आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बा की मंडी कैली में भी डेंगू के डंक का मामला सामने आया। वीरवार तक तीन मामले पाजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मोहल्ले में पहुंच कर दवा का छिड़काव किया। कोटली मंडी वार्ड चार की पार्षद इंदु संब्याल ने बताया कि उनके आस पड़ोस में ही तीन मरीज डेंगू के पाजिटिव पाए गए हैं।
ऐसे में पाजिटिव मामलों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। इसके लिए विभाग की ओर से पहले से ही कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है। जिस कारण सांबा जिले में डेंगू के अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। उधर, रख अंब टाली गांव में भी एक और डेंगू का संदिग्ध मामला सामने आया है। सनद रहे की पहले से ही जिले में कुल 26 मामले पाजिटिव पाए गए थे।
चार और मामले आने से संख्या तीस हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां से भी उन्हें डेंगू के पाजिटिव मामले का पता चलता है, वहां पर दवा का छिड़कने कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मच्छरों को पनपने नहीं दें।