फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three jawans martyr and two injured in ceasefire violation

4 सैनिक शहीद: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग जारी, LoC के पास 84 स्कूल बंद

Mon, 05 Feb 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 05 Feb 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Three jawans martyr and  two injured in ceasefire violation
पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी - फोटो : ani
राजौरी जिले के भीमबेर और मंझाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी जारी है। इस गोलाबारी में अब तक भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं। 84 स्कूल फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन की खामोशी के बाद रविवार को फिर से पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। राजौरी जिले के भीमबेर और मंझाकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इस गोलाबारी में लेफ्टिनेंट समेत चार जवान शहीद हो गए। वहीं गोलाबारी में तीन जवानों समेत पांच लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से रूक-रूककर रातभर गोलीबारी हुई। अभी सीमा पर गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी के चलते 84 स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना के जवानों की पकिस्तान की ऊंचाई पर स्थित रिंगकंटूर और नेजापीर चौकियों के आसपास भीषण आग लग गई, जिससे पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

शाहपुर क्षेत्र में बसने वाले लोगों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान अधिकृत शाहपुर और कीरन क्षेत्र में धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इसके पहले उसने रविवार सुबह भी पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान व दो ग्रामीणों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल सेना के जवान की पहचान 278 आर्टलरी बटालियन के गनर किशोर कुमार मुन्ना के रूप में हुई है। उसका पुंछ के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल लड़की गुलनाज अख्तर (15) और यासीन आरिफ (14) निवासी इस्लामाबाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसी पुंछ तारिक अहमद ने सुरक्षा के एहतियात के तौर पर एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 84 स्कूलों को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि सुंदरबनी से लेकर मंजाकोट तक एलओसी के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है। 

Three jawans martyr and  two injured in ceasefire violation
पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी - फोटो : ani

सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाक ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का इस्तेमाल किया है। इसका इस्तेमाल बंकरों को उड़ाने में किया जाता है। पहले से ही इसमें दिशा तय होती है और वह निर्धारित लक्ष्य को ध्वस्त करने की कार्रवाई करता है। 

शहीदों की पहचान 15 जेकलाई के लेफ्टिनेंट कपिल कंडू (गांव-रनिसका, तहसील-पटौदी, जिला-गुड़गांव), रायफल मैन राम अवतार (गांव-बराका, ग्वालियर), रायफलमैन शुभम सिंह (गांव-मुकुंदपुर चौधरियां, तहसील-मढ़ीन, कठुआ) और हवलदार रोशन लाल (गांव-निकोलस, तहसील-घगवाल, जिला-सांबा) के रूप में हुई है।

इसके अलावा एक लांस नायक इकबाल अहमद घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि शहीद व घायल सभी सेना की बारूद पोस्ट पर तैनात थे। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जवानों की शहादत पर शोक प्रकट किया है। साथ ही इनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed