फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three jawans killed, including an officer, and one injured in ceasefire violation

J&K: पाक ने केरी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, मेजर समेत चार जवान शहीद

Sat, 23 Dec 2017 10:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 23 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three jawans killed, including an officer, and one injured in ceasefire violation

विज्ञापन

एलओसी पर जिले के केरी सेक्टर में शनिवार को पाक सेना की गोलाबारी में एक मेजर और चार जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक की ओर से लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी एलओसी पर गोलाबारी की गई। माना जा रहा है कि पाक सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के प्रयास के तहत ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इस दौरान सेना की पेट्रोल पार्टी को निशाना बनाया गया। राजोरी पुलिस थाने व चिंगस पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले केरी सेक्टर स्थित भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट बराट गाला में शनिवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पाक सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना को निशाना बनाया। इसमें भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए, जिसमें एक मेजर रैंक का अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता के अनुसार पाक गोलाबारी में सेना की 2 सिख के मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अम्बा दास निवासी भंडारा महाराष्ट्र, लांसनायक गुरमेल सिंह निवासी अमृतसर पंजाब और सिपाही प्रगाट सिंह निवासी करनाल हरियाणा शहीद हो गए हैं। उधर, घायल सैन्य जवान लांसनायक गुरमीत सिंह ने भी शाम को दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने जताई बैट हमले की आशंका
केरी सेक्टर में एक मेजर सहित चार जवानों के शहीद होने के मामले में भारतीय पोस्ट पर बैट हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सेना व पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन सैन्य सूत्रों की मानें तो पाक की बैट टीम ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर बैट हमले को अंजाम दिया है। 
 


हमले के वक्त सुनवाई कर रही थीं सीएम महबूबा

Three jawans killed, including an officer, and one injured in ceasefire violation

पाकिस्तान की ओर से उस समय गोलाबारी की गई जिस समय रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज राजोरी के दौरे पर थी।

पाक की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई : डिप्टी सीएम
रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने सीजफायर उल्लंघन में जवानों के शहीद होने पर सहानुभूति जताई है। कहा है कि पाकिस्तान इस प्रकार के बर्बरतापूर्ण हरकतों में लगा हुआ है। लगातार मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद वह इस प्रकार की नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग थलग पड़ गया है खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। इससे पहले किसी भी देश को आतंकी देश नहीं घोषित किया गया था। यह केवल आतंकवाद को फलने फूलने में समर्थन ही नहीं कर रहा बल्कि सहायता भी दे रहा है।

इस साल 800 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन
पाकिस्तान ने इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 883 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की।

इसमें एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वीरवार को भी नौशेरा सेक्टर के नभ व कड़ाली क्षेत्र में पाक सेना की तरफ से शाम के साढ़े पांच बजे के करीब गोलाबारी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed