{"_id":"ecec270aef5a7bd1874cfaa0399a21b5","slug":"three-ig-to-go-on-foreign-educational-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे तीन सुपरकॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे तीन सुपरकॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस के तीन विंगों के आईजी रैंक के अधिकारी बाहरी राज्य में परीक्षण लेंगे। एक माह तक बाहरी राज्य में परीक्षण लेने के बाद यह अधिकारी विदेश भी जाएंगे। इन अधिकारियों के जाने के बाद डीआईजी रैंक के अधिकारी इनका कामकाज देखेंगे। इससे पहले दो अन्य अधिकारी भी ट्रेनिंग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
पहले से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कमी झेल रहे पुलिस महकमे में तीन और अधिकारियों की कमी हो जाएगी। एक माह बाहरी राज्य में परीक्षण लेने के बाद एक हफ्ते के भीतर विदेश में परीक्षण लेने जाएंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस अकादमी की तरफ से हर राज्य के अधिकारियों को विशेष ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है। इस साल अभी तक पांच बड़े अधिकारियों को चुना गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग की तरफ से तीनों विभागों के निचले रैंक के डीआईजी को कहा गया है कि वह अपने अधिकारियों की गैरमौजूदगी में कामकाज देखेंगे। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग में पहले से ही अधिकारियों की कमी है। दो अधिकारी पहले ही ट्रेनिंग पर हैं। अब एक साथ तीन और अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
ये तीन अफसर लेंगे प्रशिक्षण
आईजी क्राइम मुनीर अहमद खान, आईजी आईआर सुनील कुमार और आईजी आर्म्ड जम्मू शफकत बटाली को एक माह की ट्रेनिंग के लिए नेशनल पुलिस अकादमी में जाना है। इन अधिकारियों की ट्रेनिंग छह अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि एक मई तक चलेगी। इसके बाद तीनों अधिकारी पांच मई को विदेश जाएंगे। नौ मई को इनकी विदेश से वापस होगी।