{"_id":"5bb5185c867a55013d11b52d","slug":"three-hundred-youth-nominated-for-municipal-elections-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: निकाय चुनाव में 300 के करीब उम्मीदवार युवा, कुल 75 वार्डों में 447 हैं दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: निकाय चुनाव में 300 के करीब उम्मीदवार युवा, कुल 75 वार्डों में 447 हैं दावेदार
संजीव दुबे, जम्मू
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल के लंबे अंतराल के बाद रियासत में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर युवाओं में कितना जोश है। इसका अंदाजा इसी से चल जाता है कि जम्मू नगर निगम के 75 वार्डों में चुनाव लड़ रहे करीब अस्सी फीसदी उम्मीदवार युवा हैं।
नगर निगम चुनाव में जम्मू में 479 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद 474 नामांकन वैध पाए गए, और नामांकन वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में 447 उम्मीदवार हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा पैंथर्स पार्टी, शिवसेना के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव लड़ रहे अस्सी फीसदी के करीब उम्मीदवारों की आयु 45 साल से कम है। चुनाव मैदान में ज्यादा युवा होने की वजह से इसका असर प्रचार में देखने को मिल रहा है। युवा उम्मीदवार सोशल मीडिया से लेकर एसएमएस व व्हाट्स एप का भी जमकर प्रयोग कर अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना स्वयं भी युवा ही हैं। वह इस बारे में कहते हैं कि पार्टी ने कोशिश की है कि नगर निगम चुनाव में युवा आगे आएं। पार्टी ने बड़ी संख्या में सीटों पर युवाओं को मौका दिया हैं ताकि वह बेहतर तरीके से लोगों की सेवा कर सकें।