{"_id":"65ea2aaf5f19a65c290d4e74","slug":"three-drug-smugglers-arrested-15-kg-ganja-recovered-jammu-news-c-393-1-mwj1001-100073-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पुलिस ने वीरवार को जिले के दोमाना इलाके में उड़ीसा के तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनसे 15 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीएस दोमाना इंस्पेक्टर अरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पीएसआई यूनिस खांडे की सहायता से मुट्ठी क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान राकेश मलिक निवासी रागजुड़ा, थाना टीकाबल जिला कंधमाल उड़ीसा, सिबासाना कन्हार निवासी रंगमटिया, थाना चकाबाद जिला कंधमाल उड़ीसा और दयानिधि नाइक निवासी पोचलुंडी, थाना तर्शिंग जिला गंजाल उड़ीसा के रूप में हुई है। उनकी तलाशी लेने पर उनमें से प्रत्येक के पास से 5 किलोग्राम और कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोमाना थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसडीपीओ मुदासिर हुसैन और एसपी ग्रामीण ब्रिजेश शर्मा’की निगरानी में की गई। ्र