फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three dead, including pregnant from Corona in Reasi, 76 found infected

रियासी में कोरोना से गर्भवती सहित तीन लोगों की मौत, 76 मिले संक्रमित

विज्ञापन
Three dead, including pregnant from Corona in Reasi, 76 found infected
रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा जारी है। बुधवार को जिले में एक गर्भवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक महिला दुर्गा वाहिनी की सक्रिय सदस्य थी। इसके साथ ही संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 641 मामले सक्रिय हैं। बुधवार को रियासी ब्लॉक से 25, कटड़ा से 16, माहौर से अफकांस कंपनी के कर्मचारियों सहित 29 लोग संक्रमित मिले हैं। इस के साथ ही पौनी में एक एनएचपीसी कर्मी सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही बुधवार को 74 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों को कोई ज्यादा कमी नहीं आई है। बुधवार को डीसी चरणदीप सिंह ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों के टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed