{"_id":"91939ad2551d2111044d2c6be92814bc","slug":"three-constables-sick-from-eating-wild-fruit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली फल खाने से तीन कांस्टेबल बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली फल खाने से तीन कांस्टेबल बीमार
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
आईआरपी के तीन पुलिस कांस्टेबलों की जंगली फल खाने से हालत बिगड़ने पर उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है। तीनों गांधीनगर की गोल मार्केट में ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन
तीनों को पहले गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच की जा रही है कि फल कहां से आया और कांस्टेबलों ने कैसे इसे निगल लिया।
विज्ञापन
बीमार कांस्टेबलों में पट्टन के लतीफ अहमद, बांदीपोरा के नियार अहमद और कुपवाड़ा के तनवीर अहमद शामिल हैं। सभी आईआरपी की 19वीं बटालियन में जम्मू में ही तैनात हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को शाम वह लोग रूटीन की तरह गोल मार्केट में ड्यूटी दे रहे थे। जहां उन्होंने एक पेड़ से जंगली फल खाया।
इससे उनको कुछ देर बाद उलटियां होने लगीं। तीनों के एक साथ बीमार पड़ने पर इनमें से एक ने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।
इसके बाद कुछ अन्य कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गांधीनगर से उन्हें जीएमसी भेज दिया गया। देर शाम तक डाक्टर उनके पेट से जहर बन चुका फल उलटियों के माध्यम से बाहर निकालने में लगे रहे।