{"_id":"585b9e434f1c1b1864e3b60c","slug":"threats-by-lashkar-e-taiba-to-the-sports-organisation-officers-of-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के खेल संगठनों के पदाधिकारियों को लश्कर की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के खेल संगठनों के पदाधिकारियों को लश्कर की धमकी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 22 Dec 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन ने दी धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल को बढ़ावा देने वाले संगठनों को आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा ने पोस्टर से धमकी जारी की है। श्रीनगर के में जगह-जगह पोस्टर चिपका कर जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, फुटबॉल एसोसिएशन सहित अन्य एजेंसियों को सीधी धमकी दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टर के माध्यम से कहा गया है कि कश्मीर की तहरीक को विफल करने के लिए की जा रही खेल गतिविधियों से यह संगठन बाज जाएं। खेलकूद और तालीम के नाम पर कश्मीर की तहरीक की राह में रोड़े बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
धमकी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इर्द गिर्द घूमने वाले स्पोर्ट्स काउंसिल और फुटबाल एसोसिएशन के मुलाजिम सुधर जाएं वरना अंजाम बुरा होगा।पोस्टर पर सरे आम फुटबॉल एसोशिएशन के जमीर अहमद ठाकुर, फयाज अहमद सोफी, प्रो. बशीर, एसए हमीद को धमकी दी है कि वह खेल कूद के नाम पर हमारी तहरीक की पीठ पर छुरा घोंपने से बाज जाएं।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है मामले की जांच
आतंकी संगठन ने दी धमकी
- फोटो : डेमो फोटो
धमकी में लिख गया है कि यह लोग अब बदमाशी पर उतर आए हैं और जो कुछ भी हो रहा है पीडीपी के युवा नेता वहीद परा के इशारों पर हो रहा है जिस पर हमारी कड़ी नजर है। धमकी अभिभावकों से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को इन सबसे दूर रखें क्योंकि इससे इस्लामी निजाम बिगड़ेगा।
लश्कर कमांडर अबु जुनैद गाजी द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर के बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच करेंगे और देखेंगे कि कहीं यह किसी की शरारत तो नहीं।
लश्कर कमांडर अबु जुनैद गाजी द्वारा जारी किए गए इस पोस्टर के बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच करेंगे और देखेंगे कि कहीं यह किसी की शरारत तो नहीं।