{"_id":"57a778544f1c1b7d112b95c3","slug":"threatening-letter-for-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाने खुलने पर खुलेगा धमकी भरे पत्र का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखाने खुलने पर खुलेगा धमकी भरे पत्र का राज
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्कूलों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर धमाके करने के धमकी भरे खत का राज सोमवार को खुल सकता है। पुलिस डाक विभाग से खत पर लगाई गई डाक टिकट की जानकारी हासिल करेगा। इसके बाद कुछ स्कूलों में भी पूछताछ की जाएगी। जिन स्कूलों का खत में जिक्र किया गया है, पुलिस उन स्कूलों में खत को किसी बच्चे की शरारत से जोड़कर जांच करेगी।
शनिवार को एसएसपी जम्मू और अमर उजाला कार्यालय में पहुंचे एक ही तरह के धमकी भरे पत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जबरदस्त विस्फोट करने की धमकी दी गई है।
पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम मसूद बताते हुए शहर के 50 हजार लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर निशाना बनाने की बात कही है। आईएसआईएस 15 अगस्त के नाम से शुरू किए गए खत में शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, केसी, बिक्रम चौक, जम्मू यूनिवर्सिटी, रघुनाथ मंदिर, नागरिक सचिवालय, रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस स्कूल के नाम का जिक्र करते हुए एक नक्शा बनाकर धमाके करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद, बुरहान जिंदाबाद के नारे पत्र में लिखे हुए थे। एसएसपी सुनील गुप्ता का कहना है कि सबसे पहले यह जांच करने की आवश्यकता है कि यह पत्र कहां से आया है। पत्र पर लगाई गई टिकट की जांच होगी। किस डाकखाने से इसे पोस्ट किया गया, यह भी जांच का महत्वपूर्ण पहलु है। मामले की गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। सोमवार को स्कूल खुलने पर भी स्कूलों में जांच होगी।