फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Threatened to halt oil supplies

कश्मीर घाटी में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप करने की चेतावनी

Fri, 26 Aug 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 26 Aug 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Threatened to halt oil supplies
टैकंर - फोटो : Amar Ujala
जेएंडके टैंकर वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों ने बिजबिहाड़ा में जख्मी हुए चालक अनिल कुमार को शुक्रवार डिवकॉम के सामने पेश किया और चालकों को फुल प्रूफ सिक्योरिटी देने की मांग की।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान रंजीत सिंह रैणा और चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के पदाधिकारियों ने घायलों को मुआवजा देने की मांग भी की है। पदाधिकारियों का शिष्टमंडल डिवकॉम से मिला। शिष्टमंडल के सदस्य घायल अनिल को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अनिल के घाव दिखाए और बताया कि बिजबिहाड़ा में पत्थरबाजों ने हमला करके जख्मी किया है, जो कि लेह से टैंकर लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन


पत्थरबाजों ने उन्हें रोका और पथराव शुरू कर दिया। चालक के मुताबिक पत्थरबाजों ने उनकी जान लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि जान बच गई। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और सेना की मौजूदगी में यह कारनामा होता रहा और वे मूकदर्शक बनकर देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर चालकों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई तो भविष्य में वे दोबारा कश्मीर के लिए पेट्रोल, डीजल की सप्लाई ठप करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, सोहन सिंह, संजय महाजन, शशि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed