फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands turn up for J&K cop’s funeral

कश्मीर हिंसा के बाद पहली बार शहीद पुलिसकर्मी के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग

Tue, 03 Jan 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 03 Jan 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Thousands turn up for J&K cop’s funeral
जनाजा - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर में आतंकियों के जनाजे में हजारों लोगों का शामिल होना आम बात सी हो गई है लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक शहीद कांस्टेबल के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके में पुलिस पार्टी पर हमला किया। इस दौरान 37 वर्षीय अब्दुल करीम शहीद हो गए। शहीद अब्दुल के तीन बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके में उनके जनाजे में करीब चार हजार से ज्याद लोग शामिल हुए। ये संख्या चौकाने वाली है।
विज्ञापन


करीम के पड़ोसियों ने बताया कि वे बहुत ही अच्छे इंसान थे और अक्सर लोगों की मदद करते रहते थे। ऐसे में उनके शहीद होने पर इलाके के सभी लोगों को दुख है। स्थानीय लोगों ने शनिवार को हुए हमले की निंदा की। वहीं कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद भी करीम के जनाजे में शामिल हुए। उन्होंने कहा जल्द से जल्द कश्मीर मसले को हल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिबजुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दस हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।


इस दौरान मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों और हिंसा के दौरान पुलिस फायरिंग में मरे युवकों के जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल होते रहे जबकि पुलिसकर्मियों को खुब निशाना बनाया गया। ऐसे में एक शहीद पुलिसकर्मी के जनाजे में हजारों लोगों का शामिल होना बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed