{"_id":"58be48b04f1c1be417dc43db","slug":"thousands-attended-the-funeral-of-terrorist-in-kashmr","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंकी के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंकी के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 07 Mar 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मारे गए आतंकी के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए। गिलानी ने जनाजे में शामिल लोगों को फोन पर कहा कि आने वाले चुनावों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन
जिले के त्राल में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चली आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय आतंकी आकिब भट उर्फ आकिब मोलवी को सोमवार को उसके पैतृक गांव हाईना, त्राल में दफनाया गया। हाईना और आसपास के कई गांव से आए लोगों ने उसके जनाजे में भाग लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज़्ब का स्थानीय आतंकी आकिब भट उर्फ आकिब मोलवी और जैश का पाकिस्तानी आतंकी सैफुल्ला उर्फ ओसामा मारे गए थे।
विज्ञापन