फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   those who give the life for university are remember

विश्वविद्यालय के लिए जान देने वालों को किया याद

Fri, 17 Oct 2014 02:26 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
those who give the life for university are remember

छात्रों और जम्मू के हितों के लिए शहीद हुए चार छात्रों की याद में वीरवार को ब्लैक डे मनाया गया। जीजीएम साइंस कालेज के बाहर बने शहीदी स्मारक स्थल में विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की गई।

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न छात्र, राजनीति और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, हमारे शहीद अमर रहे और-जम्मू लद्दाख के साथ भेदभाव नहीं सहेंगे, के नारे लगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्ष 1966 में अलग विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर छात्रों ने अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान आंदोलन में शामिल बृज मोहन, सुभाष चंद्र, गुलशन हांडा और गुरशरण सिंह की पुलिस की गोलियां लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के लिए चार छात्रों ने दे दी थी जान

those who give the life for university are remember

अभियान के दौरान शहीद हुए छात्रों की याद में तब से तीन दिवसीय शहीदी दिवस के तौर पर ब्लैक डे मनाया जाता है। तीन दिनों तक संभाग के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई नहीं होती है। साथ ही विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से कालेजों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

वीरवार को मनाए शहीदी दिवस के मौके पर जम्मू ज्वाइंट स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर साइंस कालेज के प्रिंसिपल डा. नूतन के रेसूत्रा, स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने शहीदी स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए।

शहीदी दिवस के मौके पर क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की गई, जिसमें जितेंद्र चिब, विशाल टंगोत्रा, संदीप सिंह और दीपक भाऊ भूख हड़ताल पर बैठे।

दूसरों ने भी किया शहीदों को याद

those who give the life for university are remember

इसके अलावा जीएस अकाउंट इंस्टीट्यूट में भी वीरवार को शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दूसरी ओर पीडीपी ने वीरवार को कच्ची छावनी स्थित कार्यालय में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सचिन, गौरव, विनोद, शफी, गोकुल, विशाल, अंकित, पंकज, प्रशांत और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed