{"_id":"635a52ad76c9b9117371153f","slug":"this-time-number-of-players-of-jammu-and-kashmir-may-increase-in-ipl-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: IPL में इस बार जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की बढ़ सकती है संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: IPL में इस बार जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की बढ़ सकती है संख्या
Thu, 27 Oct 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:13 PM IST
सार
बल्लेबाज शुभम खजूरिया और मुज्तबा युसूफ को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से सामने अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 के संस्करण में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग, राजस्थान रॉयल, कोलकाता जैसे आईपीएल फ्रेंचाइजी ने प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
अब्दुल समद और उमरान मलिक के बाद पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। इनमें शुभम खजूरिया, शाहरुख डार, मुज्तबा युसूफ, आबिद मुश्ताक, जियाद मांग्रे शामिल हैं।
विज्ञापन
रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया है। बल्लेबाज शुभम खजूरिया और मुज्तबा युसूफ को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से सामने अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
शुभम खजूरिया ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रॉयल काफी अच्छा रहा है। अब चेन्नई, राजस्थान और कोलकाता के लिए भी ट्रायल देना है। शुभम ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मुकाबलों में 221 रन बनाए थे, जिसमें आंध्रप्रदेश के खिलाफ 85 रन की पारी खेली थी। वहीं, बाएं हाथ के गेंदबाज आबिद मुश्ताक ने सात मुकाबलों में 11 विकेट लिए।