फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   This time number of players of Jammu and Kashmir may increase in IPL 2023

खेल: IPL में इस बार जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की बढ़ सकती है संख्या

Thu, 27 Oct 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 27 Oct 2022 03:13 PM IST
सार

बल्लेबाज शुभम खजूरिया और मुज्तबा युसूफ को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से सामने अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
This time number of players of Jammu and Kashmir may increase in IPL 2023
आईपीएल नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 के संस्करण में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग, राजस्थान रॉयल, कोलकाता जैसे आईपीएल फ्रेंचाइजी ने प्रदेश के आठ खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


अब्दुल समद और उमरान मलिक के बाद पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया गया है। इनमें शुभम खजूरिया, शाहरुख डार, मुज्तबा युसूफ, आबिद मुश्ताक, जियाद मांग्रे शामिल हैं। 
विज्ञापन


रणजी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाया है। बल्लेबाज शुभम खजूरिया और मुज्तबा युसूफ को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया था। दोनों खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं से सामने अपने खेल कौशल को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम खजूरिया ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रॉयल काफी अच्छा रहा है। अब चेन्नई, राजस्थान और कोलकाता के लिए भी ट्रायल देना है। शुभम ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मुकाबलों में 221 रन बनाए थे, जिसमें आंध्रप्रदेश के खिलाफ 85 रन की पारी खेली थी। वहीं, बाएं हाथ के गेंदबाज आबिद मुश्ताक ने सात मुकाबलों में 11 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed