{"_id":"5bd631e4bdec2269bc7fe8dc","slug":"third-phase-notification-issue-today-for-panchayat-elections-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: आज जारी होगी तीसरे चरण की अधिसूचना, जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों के लिए 24 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: आज जारी होगी तीसरे चरण की अधिसूचना, जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों के लिए 24 को मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। सीईओ की तरफ से पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक तीसरे चरण के लिए नामांकन पांच नवंबर तक कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह नवंबर को होगी। आठ नवंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। 24 नवंबर को मतदान होगा। जम्मू संभाग के सात जिलों के साथ ही कश्मीर घाटी के भी सात जिलों में तीसरे चरण में चुनाव होना है।
विज्ञापन
तीसरे चरण में जम्मू संभाग के पुंछ जिले में नगली साहिब सैन बाबा और साथरा, राजोरी जिले के राजोरी और ढांगरी, कठुआ जिले के कीड़ियां गंद्याल, नागरी, बसोहली और भूंड, उधमपुर जिले के चिनैनी और चुनन्टा, रामबन के गूल और गुंडी धरम, डोडा जिले के ठाठरी, चिरालिया और कहारा, किश्तवाड़ के द्राबशला, इंद्रवाल, मुगल मैदान और नागसनी में चुनाव होगा।
विज्ञापन
कुलगाम जिले के डीएच पोरा, डीके मार्ग और मंजगाम, शोपियां जिले के केलर, बड़गाम जिले के सोइबुग और सुरस्यार, गांदरबल जिले में गांदरबल, बारामुला में बारामुला ओर रोहामा, जिला बांदीपोरा में सुंबल, जिला कुपवाड़ा के क्रालपोरा, मील्याल, रेडीचोकीबल और हंदवाड़ा में चुनाव होगा। 17 दिसंबर से पहले चुनाव हो जाने हैं। जम्मू जिले में चौथे चरण में चुनाव होगा। साथ ही लेह के चुकोट, थिक्से, लेह, निमू और सिस्पोल, कारगिल के पश्कुम, साउथ, टीएसजी, कारगिल और जंस्कार ब्लॉक में चुनाव होगा।
विज्ञापन
जमानत राशि घटाने की अधिसूचना जारी
राज्यपाल प्रशासन पहले ही आगामी पंचायती चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की जमानत राशि में कटौती कर चुका है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर पंचायतराज नियम-1996 में संशोधन किया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। सरपंच/पंच चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों को एक हजार की जगह सौ रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। इसी तरह एससी-एसटी और महिला उम्मीदवारों को जमानत राशि 500 की जगह 50 रुपये जमा करनी होगी।