{"_id":"59d7ce094f1c1bd8538b60d4","slug":"thieves-broke-the-lock-and-theft-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान से उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान से उड़ाई नकदी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह रोड़ पर स्थित रिशब एंटरप्राइजेज में चोरो ने वीरवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि दुकान के ताले तोड़ कर दुकान के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार अनिल छाबड़ा पुत्र सुंदर छाबड़ा बाड़ी ब्राह्मण में किरयाणा की होल सेल की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
वीरवार देर रात को दुकान बंद करके सैनिक कालोनी स्थित अपने घर चला गया और शुक्रवार सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर सामान बिखरा पड़ा है। अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर एक लाख नकदी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
कुछ सिक्के भी पड़े थे, जिनपर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान से जरूरी सबूत जमा किए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते चले की जिस जगह चोरी हुई है। वो कस्बे का मुख्य बाजार है।
विज्ञापन