फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   these new courses were introduced in these seven colleges

इन सात कालेजों में शुरु हुए ये नए कोर्स

Fri, 28 Aug 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 28 Aug 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
these new courses were introduced in these seven colleges

जम्मू संभाग के कई कालेजों में उच्च शिक्षा को विकसित करते हुए कई नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें गवर्नमेंट डिग्री कालेज खौड़, हीरानगर, पलोड़ा, सांबा, बसोहली, पुंछ और किश्तवाड़ में विद्यार्थी डोगरी, इतिहास, म्यूजिक, कंप्यूटर एप्लिकेशन, जियोग्राफी, सोशियोलाजी और बायो टेक्नोलॉजी के विषय पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय जम्मू में बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट और अकाउंटिंग एंड फाइनेंस में सेल्फ फाइनेंसिंग और नेशनल स्टाक एक्सचेंज के सहयोग से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की 108वीं सिंडीकेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने पर काम किया जाए। इसके लिए मुख्य कैंपस और आफ साइट कैंपस में शोध से जुड़े प्रोजेक्टों पर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चाइल्ड केयर लीव में एसआरओ 232 को अपनाने की मंजूरी दी। इसमें गर्भवती महिला स्टाफ प्रसव और बाद में एसआरओ का लाभ उठा सकता है। कुलपति ने कहा कि दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में नए कोर्स शुरू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इसमें विद्यार्थी नए विषयों को अपनाकर अपने बेहतर भविष्य का चयन कर सकेंगे। मुख्य कैंपस और आफ साइट कैंपसों में उच्च शिक्षा के साथ प्रशासनिक और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।


बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा ने 50 बिंदुओं पर प्रस्ताव रखे। जिनमें कई को मंजूरी दी गई। इस दौरान आयुक्त सचिव वित्त विभाग नवीन कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा आयुक्त सचिव सरिता चौहान आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed