फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There will be no summer holidays in Jammu schools online classes will continue

जम्मूू: विद्यालयों में इस बार नहीं होंगी ग्रीष्मकालीन छुट्टियां, चलती रहेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Fri, 25 Jun 2021 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

कोरोना मामलों की दर कम होने के चलते 15 जुलाई के बाद कॉलेजों को कक्षाएं शुरू करने के लिए खोला जा सकता है। इस पर अंतिम फैसला सरकार ही करेगी।

विज्ञापन
There will be no summer holidays in Jammu schools online classes will continue
ऑनलाइन कक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते जम्मू संभाग के कॉलेजों में इस बार गर्मियों की छुट्टियां नहीं होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने यह फैसला लॉकडाउन के दौरान बंद रहे संस्थानाें को ध्यान में रखकर लिया है। फिलहाल, विद्यार्थियाें की कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलाने पर फैसला 15 जुलाई के बाद लिया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला सरकार की ओर से ही किया जाना है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा सचिव सुषमा चौहान का कहना है कि इस बार शैक्षिक सत्र पर कोरोना महामारी की पाबंदियाें का व्यापक असर पड़ा है। शिक्षा संस्थान लंबे समय से बंद रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश नहीं होगा। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होते रहेंगे।
विज्ञापन


50 फीसदी स्टाफ और शोधार्थी आ रहे
विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में अभी केवल लैब कार्य से जुड़े स्टाफ की 50 फीसदी हाजिरी रोस्टर पर सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, जरूरत पड़ने पर जम्मू विवि में शोधार्थी भी आ रहे हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में केवल 50 फीसदी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि कक्षाएं केवल ऑनलाइन चल रही हैं। जुलाई में पीएचडी कोर्स की परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएंगी, जिसकी तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed