फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There should be free bus service from Jammu to Baltal and Pahalgam

Jammu News: जम्मू से बालटाल व पहलगाम के लिए हो निशुल्क बस सेवा

विज्ञापन
There should be free bus service from Jammu to Baltal and Pahalgam
पत्रकार वार्ता में बोलते प्रदेश ​शिवसेना प्रमुख मनीश साहनी। स्त्रोत पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने जम्मू से बालटाल व पहलगाम तक निशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं, उन्होंने अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में शुल्क वसूली की तुलना जजिया कर लगाने से की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में साहनी ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण निशुल्क होनी चाहिए। इसमें पंजीकरण शुल्क की वसूली करना ठीक नहीं है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर उन्होंने अमरनाथ श्राइन बोर्ड की निंदा करते हुए कहा कि वह कई साल से पंजीकरण शुल्क वसूली का विरोध कर रहे हैं, लेकिन श्राइन बोर्ड अपना अड़ियल रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। एक तरफ धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन को बढावा देने के प्रयासों का दावा किया जाता है, वहीं यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से पंजीकरण शुल्क वसूल कर उनकी जेब काटने का काम किया जाता है। यह वसूली जजिया कर की याद दिला रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन 2019 से पहले यह शुल्क 50 रुपये था, जिसे उपराज्यपाल के शासनकाल के दौरान बढ़ाकर 150-250 ऑनलाइन व ऑफलाइन कर दिया गया है। महासचिव विकास बख्शी व रोहन मलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed