{"_id":"67b5005337ed919a6402d9f4","slug":"there-should-be-an-impartial-investigation-into-the-death-of-the-young-man-jammu-news-c-10-jam1003-548944-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवक की मौत मामले में हो निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवक की मौत मामले में हो निष्पक्ष जांच
विज्ञापन
युवक की मौत मामले में न्याय की मांग करते सोसायटी के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुज्जर युवक की हुई है मौत, निकाला कैंडल जलाकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिविल सोसायटी सदस्यों ने गुज्जर युवक माखन दीन की मौत मामले में न्याय की मांग पर बठिंडी में कैंडल लेकर प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व एडवोकेट सहित प्रमुख नागरिक समाज के सदस्यों ने किया। इसमें शेख शकील, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और डीडीसी सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी, मोहम्मद अनवर चौधरी, सुप्रिया सिंह चौहान और अन्य ने कहा कि मौत के कारणों का पता लगना चाहिए।
अधिवक्ता शेख शकील ने दोहराया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बार-बार कानून का शासन बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल बयान पर्याप्त नहीं हैं, सख्त से कार्रवाई की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरनजीत सिंह टोनी ने उपराज्यपाल से मामले की जल्द से जल्द सीबीआई जांच शुरू करने की अपील की। नागरिक समाज के सदस्यों ने न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
-- -- -- -- -- -- -- -