फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There may be heavy rain in some areas of Jammu and Kashmir on Thursday

J&K Weather: प्रदेश में भारी बारिश, कश्मीर में दिन-रात का पारा लगभग बराबर पहुंचा; आज भी जमकर बरसेंगे बदरा!

Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 21 से 23 जुलाई को भी कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 18 से 20 जुलाई को भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा।

विज्ञापन
There may be heavy rain in some areas of Jammu and Kashmir on Thursday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

प्रदेश में बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। राजोरी में मलबा गिरने से कई मार्ग बंद हो गए। श्रीनगर समेत कश्मीर में अन्य कई जिलों का दिन-रात का पारा लगभग बराबर हो गया है। जम्मू में भी बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 जुलाई तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा दिनभर बाधित रही।

विज्ञापन


जम्मू में निरंतर रात और सुबह बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर रुक रुक बारिश और धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 30.6 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में दिन का पारा सामान्य से 23.5 डिग्री गिरकर 23.5, बटोत में 22.0, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी और राजोरी में सुबह व दोपहर को बारिश हुई। कटड़ा में रात और सुबह तेज बारिश हुई। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 9.1 डिग्री गिरकर 21.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किए गए। पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.7 और गुलमर्ग में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आज भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 21 से 23 जुलाई को भी कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। 18 से 20 जुलाई को भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी में ये मार्ग बंद
राजोरी के कोटरंका में ख्वास-बड्डाल मार्ग पर जिग मोड़, समोट-तरगाई सड़क, बुद्धल-गब्बर सड़क पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप हो गया है। इसे बहाल करने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। तेज बारिश से थन्नामंडी-बफलियाज-ढेरा की गली सड़क का एक हिस्सा ढह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed