{"_id":"683eea1a5e4b3dc9450e04d1","slug":"there-is-a-provision-for-subsidy-on-buying-a-new-vehicle-after-scrapping-the-old-one-bus-and-matador-owners-d-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: वाहन स्क्रैप करवा दिया, अब सब्सिडी के लिए ताक रहे सरकार का मुंह, ट्रांसपोर्टरों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: वाहन स्क्रैप करवा दिया, अब सब्सिडी के लिए ताक रहे सरकार का मुंह, ट्रांसपोर्टरों की बढ़ी चिंता
Tue, 03 Jun 2025 05:57 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:57 PM IST
सार
जम्मू के 90 से अधिक बस और मेटाडोर मालिक पुराने वाहन स्क्रैप कर नए वाहन खरीद चुके हैं, लेकिन उन्हें सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का अब तक इंतजार है। बैंक की किस्तें चुकाना और पर्यटन में गिरावट के कारण उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
आशुतोष गुप्ता, आसिफ शेख और रोशनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के 90 से ज्यादा बस और मेटाडोर मालिक पिछले चार साल से सरकार से सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं। इन लोगों ने पुराने वाहन स्क्रैप कर दिए, लेकिन नए ईंधन-अनुकूल वाहनों की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी अब तक नहीं मिली है। अब हालात यह हैं कि एक तरफ बैंक की किस्तें चुकाना मुश्किल हो रहा है तो दूसरी ओर पिछले डेढ़ महीने से पर्यटकों की कमी से काम ठप है।
विज्ञापन
टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन जम्मू के प्रधान आशुतोष गुप्ता के मुताबिक ज्यादातर बस और मिनी बस मालिक पर्यटकों व माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इससे ट्रांसपोर्टरों की आमदनी खत्म हो गई है। अधिकारियों को कई बार सब्सिडी के बारे बता चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
अब परिवार पालना मुश्किल, ध्यान दे सरकारजम्मू बस स्टैंड पर ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले आसिफ शेख ने बताया कि सरकार की नीति पर भरोसा कर उन्होंने 2021 में दो बसें स्क्रैप कराईं थीं, लेकिन आज तक सब्सिडी नहीं मिली। अब किस्तें भरना भारी हो रहा है। पर्यटन सीजन भी शुरू नहीं हुआ है। ट्रैवल एजेंसी संचालक रोशनलाल शर्मा ने कहा कि 2022 में मैंने भी दो बसें स्क्रैप कराईं। आज तक सब्सिडी का इंतजार कर रहा हूं। सरकार या तो जल्द राशि दे या बैंक की किस्तों में राहत दिलवाए। इसी तरह चलता रहा तो कारोबार बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इन्हें मिल सकती है सब्सिडीजम्मू-कश्मीर सरकार 15 साल या उससे अधिक पुरानी बसों, मेटाडोरों और मिनी बसों को स्क्रैप कर नए पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदने पर पांच लाख रुपये तक या वाहन मूल्य का 15-16 फीसदी (जो भी कम हो) की सब्सिडी देती है। इसके लिए स्क्रैप प्रमाणपत्र, टैक्स भुगतान सहित जरूरी दस्तावेज जमा कर नए वाहन की खरीद तीन महीने के भीतर करनी होती है। यह वाहन पांच साल तक ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
54 नए आवेदन आए हैं और 40 पहले से थे। कुछ मामलों में दस्तावेजों की कमी है, जिन्हें पूरा कराया जा रहा है। कुछ को सब्सिडी मिल चुकी है। बाकी को अगले दो से तीन महीने में भुगतान कर दिया जाएगा।विशेष पाल महाजन, परिवहन आयुक्त, जम्मू-कश्मीर