फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   There is a need to preserve cultural heritage: Lieutenant Governor

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की जरूरत : उपराज्यपाल

विज्ञापन
There is a need to preserve cultural heritage: Lieutenant Governor
स्कास्ट जम्मू में मंगलवार को जम्मू कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव में एक स्टाल का निरीक्षण करते उपरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्राकृतिक विरासत, सांस्कृतिक विरासत और जीवंत विरासत के संरक्षण पर जोर दिया है। कहा, हमें पीढि़यों को एक साथ लाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित, सुरक्षित, बढ़ावा देने तथा अपनी सभ्यता के प्राचीन ज्ञान का प्रसार करना चाहिए।
सांस्कृतिक प्रथाओं, लोक कलाओं, पारंपरिक शिल्प और प्राचीन ज्ञान प्रणाली को संरक्षित करने के लिए एक बहु दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए। उपराज्यपाल मंगलवार को बाबा जित्तो सभागार, स्कास्ट जम्मू में जम्मू कश्मीर सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान द्वारा आयोजित महोत्सव में उपराज्यपाल ने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता ने समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक योगदान के माध्यम से मानवता को गहराई से प्रभावित किया है। इसने वासुधैव कुटुंबकम के विचार को आकार दिया है। यह भी जरूरी है कि हम ऐसे विभिन्न तरीके विकसित करें जिनसे समाज में विरासत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

संगठनों और व्यक्तियों को भारत के ज्ञान और मूल्य प्रणालियों को संरक्षित करने और प्रसार के लिए आगे आना चाहिए। विभिन्न तरह की विरासतों को संरक्षित करने के लिए युवा, धार्मिक संगठन और नागरिक समाज के सदस्य अपना योगदान दें। विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों, कलाकारों और अध्यात्मवादियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने हर वर्ग, विशेषतौर पर युवा पीढ़ी से सतत जीवन शैली के ब्रांड अंबेसडर बनने और धरती माता के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। एक वृत्तचित्र फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ उपराज्यपाल के जीवन पर महंत रोहित शास्त्री द्वारा संपादित अभिनंदन ग्रंथ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। महोत्सव के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्कास्ट जम्मू के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी, विधायक शाम लाल शर्मा, श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed