{"_id":"61916ae241369e4dd4625825","slug":"theft-samba-news-samba-news-jmu247835794","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल के ताले तोड़ गल्ले से उड़ाए ढाई लाख, दो शातिर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग मॉल के ताले तोड़ गल्ले से उड़ाए ढाई लाख, दो शातिर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गांव सौहाल के मेन रोड पर एक शॉपिंग मॉल में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी है। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात गांव सौहाल की सड़क पर स्थित केशव डेली नीड मॉल (दुकान) के चोरों ने ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब ढाई लाख रुपये नकदी और सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर डॉग स्क्वार्ड की मदद से और फिंगर प्रिंट लेकर जांच की। मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो शातिर सामने आए हैं। दोनों युवकों की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आसपास के लोगों से भी आरोपियों के बारे में पूछताछ की है।
शॉपिंग मॉल के मालिक केवल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह मॉल खोलने के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंधर रखा सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखे ढाई लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को शिकात दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि एक सप्ताह पहले भी क्षेत्र के गांव नाईवाला में विस्थापित कॉलोनी और गांव कोडाला में भी घर में चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और गहने चोरी कर लिए थे।
---
मॉल में हुई चोरी के मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में देखे गए आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही फिंगर प्रिंट जांच के साथ डॉग स्क्वॉर्ड की भी मदद ली जा रही है।
हिलाल अजहर, थाना प्रभारी, अखनूर