फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft

एक रात में पांच दुकानों में चोरी

विज्ञापन
theft
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत मंगलवार रात को तेली बस्ती बाजार में पांच दुकानों में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें नकदी और अन्य सामग्री भी चोरी की गई है।
विज्ञापन

दुकान लकी कम्युनिकेशन के मालिक लकी कुमार पुत्र सौरव राम निवासी पंजाब मौजूदा समय में तेली बस्ती में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि तेली बस्ती में उनकी मोबाइल की दुकान है, जिससे 10 हजार रुपये और मोबाइल चोरी किए गए हैं। दूसरी दुकान सौरभ कम्युनिकेशन के मालिक सौरभ शर्मा पुत्र सीताराम निवासी तेली बस्ती ने पुलिस को बताया कि उनकी बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग और ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान है। उन्होंने दुकान पर 90 हजार के करीब रुपये रखे थे। यह रुपये सुबह बैंक में जमा कराने थे। वह चुरा लिए गए हैं, उसके अलावा मोबाइल भी चोरी किए गए हैं। दुकान के अंदर लैपटॉप और अन्य चीजों से छेड़खानी की गई है, जिससे वह चीजें टूट गई हैं।
विज्ञापन

तीसरी दुकान भारत भूषण फास्ट फूड को निशाना बनाया गया है। उसके मालिक भारत भूषण पुत्र सुखदेव राज निवासी मीरां साहिब ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से छह हजार रुपये चोरी हुए हैं। उसके अलावा एसी ले जाने की भी कोशिश की गई है। उसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली। चौथी दुकान किराना की है। इसमें खाने पीने का सामान ले जाया गया है। पांचवीं दुकान इलेक्ट्रॉनिक, पंखे टेलीविजन और मोटर रिपेयरिंग की है। उसके मालिक ने बताया कि उसकी दुकान का शटर तो टूटा हुआ मिला है, लेकिन कोई नुकसान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एक रात में पांच दुकानों में ताले तोड़कर चोरी का मामला सामने आने से पूरे बाजार में दहशत है। सभी व्यापारी चिंतित हैं कि अगर इतनी बड़ी चोरियां एक ही रात में अंजाम दी जा रही हैं, तो वह किसके भरोसे रात को दुकानों को छोड़कर जाएंगे। लोगों ने बताया कि छोटी-मोटी चोरियां तो होती रहती थीं, लेकिन जिस तरह से यह एक गिरोह चार से पांच दुकानों को निशाना बना रहा है, आने वाले दिनों में वह किसी बड़ी चोरी को भी अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed