{"_id":"621d106b209f890df93971e9","slug":"theft-samba-news-jmu254791069","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा में दो दुकानों में दूसरी बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा में दो दुकानों में दूसरी बार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह एक बार की हुई चोरी की दुकानों पर दोबारा से वारदात चोरी कर रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकामयाब है।
24 फरवरी को एक साइबर कैफे और ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में चोरों की गई। चार दिन बाद 27 फरवरी की रात को फिर से चोरों ने उसी दुकानों को निशाना बनाया। नकदी के साथ अन्य सामान चुरा ले गए। साइबर कैफे मालिक अर्जुन कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को 15 से 18000 रुपये और अन्य सामान चोरी हुए। इस बार 2000 रुपये और ईयर फोन चोरी हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 25000 रुपये है। दूसरी ओर ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक विनय ने बताया कि चोरों ने फिर से उनकी दुकान को निशाना बनाया है। तोड़फोड़ करने के बाद चोरों ने एलईडी ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी कारण उसमें असमर्थ रहे। और एलईडी को खोल कर नीचे रख दिया। तीसरी चोरी शिवम सिक्योरिटी सर्विस में की गई है। उसमें कार्यरत मोहनलाल ने बताया कि के दफ्तर में भी चोरी की वारदात पेश आई है। चोरों ने छोटा मोटा सामान चुराया है। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को वेतन देने के लिए नकदी इत्यादि रखी थी। इससे कोई बड़ी घटना हो सकती थी। शिवम सिक्योरिटी सर्विस के सभी दरवाजे चोरों द्वारा लोहे की रॉड से तोड़े गए हैं। चार दिन में लगातार दूसरी बार उन्हीं दुकानों को निशाना बनाना चोरों के हौसले बुलंद दर्शाता है।
बात करने के लिए मांगा मोबाइल और ले उड़ा
विजयपुर। क्षेत्र में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय हैं। वह फोन करने के बहाने किसी से मोबाइल मांगते हैं। उसके बाद फरार हो जाते हैं। सोमवार को तिलक राज पुत्र मक्खन लाल निवासी शिवनगर विजयपुर बाजार में फ्रूट की रेहड़ी लगा कर बैठा था। इस बीच एक व्यक्ति आया और कहने लगा कि मुझे घर पर बात करनी है। अपना मोबाइल दिखाना। इसी दौरान रेहड़ी वाले ने उसे मोबाइल दे दिया। जैसे ही मोबाइल दिया उसके बाद उसने ऐसे ही नंबर मिलाना शुरू कर दिया और आंख झपकते ही फरार हो गया। तिलक राज ने विजयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद