{"_id":"663ab6111a831942880cdac9","slug":"theft-near-police-station-jammu-news-c-10-jam1008-356132-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थाने के बाहर से सरिया चोरी कर ले गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थाने के बाहर से सरिया चोरी कर ले गए शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नाले के निर्माण के लिए रखा गया था
जम्मू। शहर के माडल पुलिस स्टेशन गांधी नगर के पास से चोर सरिया उठाकर ले गए। यह सरिया नाले के निर्माण कार्य के लिए रखा गया था। गांधी नगर रेहढ़ी जोन के पास नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री वहीं पर पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि कई क्विंटल सरिया चोरी होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई गई है। बता दें कि नाला थाने के बिल्कुल साथ है। थाने के प्रवेश द्वारा पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहते हैं जिनकी मौजूदगी में चोरों ने सरिया चोरी कर लिया और किसी को खबर तक नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब मजदूर काम करने के लिए पहुंचे तो देखा कि बीते दिन जो सरिया रखा गया था वो गायब था। मजदूरों ने ठेकेदार को इसकी सूचना दी। ठेकेदार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने इसे लेकर आसपास के सीसीटीवी खंगाले लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चला है।