फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   theft goods are being sold on nepal border

नेपाल बार्डर पर बेचा जा रहा है देश भर का चोरी का सामान

Wed, 01 Mar 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
theft goods are being sold on nepal border
चोरी - फोटो : डेमो फोटो

देशभर में चोरियां करने के बाद नेपाल बार्डर पर चोरी किया सामान बेचा जा रहा है। बिहार के सात चोर मिलकर एक गैंग चला रहे हैं, जो देश में कई वर्षों से ऐसा कर रहे हैं। पहली बार इस गैंग का एक सदस्य काबू किया गया है। जम्मू पुलिस ने जम्मू में हुई एक चोरी के मामले में एक सदस्य को बिहार से पकड़ कर लाया है। अभी इसके छह साथी काबू में नहीं आए। 

विज्ञापन


जम्मू के सरवाल इलाके में एक सैमसंग शोरूम में 14 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हुए थे। शोरूम के सीसीटीवी कवरेज में सात लोग चोरी करते हुए दिखे। इन सातों को लेकर राज्य पुलिस ने देश के सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को एक आरोपी के बारे में पता चला जो बिहार का रहने वाला है। पुलिस दिलीप नाम के इस चोर को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद इसने जो बताया, उसने पुलिस के कान खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में बेचा करोड़ों का सामान, जांच जारी

theft goods are being sold on nepal border
चोरी - फोटो : demo

दिलीप का कहना है कि वह सात लोग हैं। कई वर्षों से एक साथ काम कर रहे हैं। छह महीने तक चोरी के लिए वर्क करते हैं। जिस राज्य में एक बार चोरी कर लें, वहां एक दो साल बाद ही चोरी करते हैं। छह महीने तक वह एक राज्य में रहते हैं और वहां की परिस्थितियों से वाकिफ होते हैं। चोरी किया हुआ सामान नेपाल बार्डर जाकर वहां भेज देते हैं। 

दरअसल, मोबाइल चोरी करने के बाद नेपाल पहुंच जाने के बाद पुलिस ज्यादा ध्यान नहीं देती। इस वजह से यह लोग नेपाल में सामान बेच देते हैं। जम्मू में भी यह लोग छह महीने रुके और पूरी प्लानिंग के तहत चोरी की और मोबाइल जाकर नेपाल बेच दिया।

वह देश के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, आदि में चोरियां कर चुके हैं। अब तक कभी पकड़े नहीं गए, लेकिन इस बार पकड़ लिया गया।  अब तक करोड़ों रुपयों का सामान नेपाल में जाकर बेच चुके हैं। आरोपी से अभी पूछताछ हो रही है। इसके छह साथी कहां है, इसके बारे जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed