{"_id":"6b0c86335569c1987b01b1c6","slug":"theft-at-army-subedars-house-in-broad-daylight-nine-tolas-of-gold-stolen-samba-news-c-427-1-ja21010-522-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सेना के सूबेदार के घर दिनदहाड़े चोरी, नौ तोले सोना उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सेना के सूबेदार के घर दिनदहाड़े चोरी, नौ तोले सोना उड़ाया
विज्ञापन
लोअर जल्लोचक में आधे घंटे के लिए सूना था घर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। गंग्याल थाना क्षेत्र के लोअर जल्लोचक गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने सेना में कार्यरत सूबेदार सुखदेव सिंह के सूने घर को निशाना बनाते हुए अलमारी से नौ तोले सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये की नकदी पार कर ली। सूचना मिलते ही गंग्याल पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता किरणदीप कौर (पत्नी सूबेदार सुखदेव सिंह) ने बताया कि वारदात के समय वह घर पर अकेली थीं। गांव में लगे राजस्व विभाग के कैंप में जमीन संबंधी दस्तावेजों की जानकारी लेने के लिए वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थीं। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो घर के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गईं।
उन्होंने बताया कि चोर दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे और अंदरूनी कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे नौ तोले सोने के गहने और 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दिन के उजाले में हुई इस चोरी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस: सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंग्याल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने और चोरी हुए गहनों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।