{"_id":"c96286e5a8315b7c24fa14e947aa754a","slug":"theater-open-this-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी माह अभिनव थियेटर खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी माह अभिनव थियेटर खुलने की उम्मीद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में अभिनव थियेटर दोबारा खुलने की संभावना है, जिससे जम्मू के स्थानीय कलाकारों को जल्द ही अत्याधुनिक मंच मिल सकेगा। वर्षों से जारी मरम्मत कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। हाईटेक कुर्सियां लगाई जा रही हैं, जबकि अभिनव थियेटर के मंच को अत्याधुनिक तकनीकी स्वरूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
थियेटर के लाइट एंड साउंड सिस्टम को अत्याधुनिक बनाया है। आंतरिक माहौल वातानुकूलित होगा। यहां पहले 805 कुर्सियां थीं, जबकि इस मरम्मत कार्य के बाद 650 कुर्सियां ही रह पाएंगी। ग्रीन रूम जहां कलाकार तैयार होंगे, उसकी भी व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन