फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Theater in Jammu

Jammu News: भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर ''''सइयां भये कोतवाल'''' से चोट

Tue, 03 Jun 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 03 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Theater in Jammu
अभिनव थिएटर जम्मू में नटरंग कॉमेडी नाटक सइयां भये कोतवाल की प्रस्तुति देते कलाकार।
जम्मू। अभिनव थिएटर में सोमवार को नटरंग द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक सइयां भये कोतवाल का मंचन हुआ। मराठी तमाशा शैली के नाटक का निर्देशन पद्मश्री बलवंत ठाकुर ने किया और संगीत सूरज सिंह ने दिया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी राज्य सूर्यनगर की है। यहां का राजा शिकार और विदेशी दौरों में व्यस्त है। उसकी गैर मौजूदगी में मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में लिप्त होते हैं। इसी बीच राज्य के कोतवाल की मृत्यु हो जाती है और राजा प्रधानमंत्री को नए कोतवाल की नियुक्ति का अधिकार देता है।
विज्ञापन

हवलदार जो 10 साल से इस पद की प्रतीक्षा कर रहा होता है वह तब हैरान रह जाता है जब प्रधानमंत्री अपने साले को कोतवाल बना देता है। बदले की भावना में हवलदार एक चाल चलता है और नए कोतवाल को दरबारी गायिका के प्रेम में फंसा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गायिका पहले से ही हवलदार की मंगेतर होती है और कोतवाल से प्रेम के बदले शाही उपहार मांगती है। धीरे-धीरे राज्य की कीमती चीजें उसके पास चली जाती हैं। राजा को सच्चाई तब समझ आती है जब उसका शाही पलंग भी गायब हो जाता है।

यह नाटक राजनीति और प्रशासनिक विफलताओं पर तीखा व्यंग्य करता है। नाटक के मुख्य कलाकारों में अनिल टिक्कू, संजीव गुप्ता, नीरज कांत, मीनाक्षी भगत, शिवम सिंह व अन्यों ने भूमिका निभाई। संगीत टीम में सूरज सिंह, सुप्रिया शर्मा, परमिंदर सिंह, लक्ष्य और विजय आनंद शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव बृज मोहन शर्मा, हरविंदर कौर और सोनाली अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed