{"_id":"5e4075b38ebc3ee6196517a2","slug":"the-weather-will-change-again-from-tomorrow-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से फिर करवट बदलेगा मौसम, लेह और कारगिल में ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से फिर करवट बदलेगा मौसम, लेह और कारगिल में ठंड का प्रकोप
Mon, 10 Feb 2020 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में 11 फरवरी मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और मैदानी इलाकों और बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
रविवार को जम्मू में मौसम साफ रहा और तेज धूप से दोपहर को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिन में कई लोग शर्ट लगाए हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
वहीं शाम और रात के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। ठंड के मौसम के अंतिम दिनों को देखते हुए दुकानों में भी गर्म कपड़ों को डिस्काउंट रेट पर देने का काम जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन
बीती रात जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी मौसम साफ रहने से दिन का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में ठंड का प्रकोप जारी है।
कारगिल में दिन का तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक चला गया है। इसी तरह लेह में कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया।
हालांकि जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने पर दिन के तापमान में सुधार आया है, लेकिन रात में पारे में गिरावट जारी है। लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
कश्मीर के अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ाई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात्रि का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।