{"_id":"678c1791dd7a93843d0a42bf","slug":"the-troops-kept-pace-with-each-other-in-the-rehearsal-of-the-parade-reasi-news-c-202-1-sjam1001-119416-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परेड की रिहर्सल में टुकड़ियों ने मिलाए कदम से कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परेड की रिहर्सल में टुकड़ियों ने मिलाए कदम से कदम
Sun, 19 Jan 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड की रिहर्सल करते विधार्थी। संवाद
- फोटो : riyasi
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सुरक्षाबलों की टुकड़ियों के साथ परेड की रिहर्सल में कदम से कदम मिलाए।
यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग के जिला अधिकारी तरसेम सिंह ने मार्च पास्ट परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मौके पर एसएसपी परमवीर सिंह भी परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
परेड में स्कूलों के विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिला कर मार्च पास्ट किया। फुल ड्रेस रिहर्सल चौबीस जनवरी को होगी। मुख्य समारोह को स्टेडियम में मनाने के लिए तैयारियां भी जारी है। रविवार से स्टेडियम को सुरक्षा के लिहाज से बंद सील कर दिया जाएगा। स्टेडियम में खेलकूद की गतिविधियों के साथ ही सैर करने आने वालों पर भी रोक रहेगी। रिहर्सल करने वाले विद्यार्थियों के अलावा अन्य किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।