{"_id":"59eb6f7a4f1c1b79548b8587","slug":"the-tribute-remembered-martyr-soldiers-on-the-occasion-of-martyrdom-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः शहीदी दिवस के मौके पर शहीद जवानों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः शहीदी दिवस के मौके पर शहीद जवानों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
J&K POLICE
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर गुलशन ग्राउंड और रेलवे स्टेशन पर स्थित पुलिस शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने गुलशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घाटी में हुई हिंसा में शहीद अयूब पंडित को याद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के लिए अयूब पंडित एक प्रेरणा स्तोत्र के तौर पर हैं।
विज्ञापन
गुलशन ग्राउंड पर कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। सिंह के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शहीद जवानों के परिवार वालों को निर्मल सिंह ने उपहार भेंट किया। आईजीपी जम्मू संभाग एसडी सिंह जंवाल ने शहीद जवानों को याद किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर गुलशन ग्राउंड में वीर जवानों की शहादत को याद किया गया। इस दौरान निर्मल सिंह ने कहा कि जवानों ने अपनी शहादत देकर देश की रक्षा की है। देश प्रेम की भावना के कारण करो या मरो के मानक पर पुलिस जवान लगातार अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को गुलशन ग्राउंड में शहीद स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस वर्ष शहीद हुए पुलिस जवानों को याद करते हुए एसडी सिंह ने उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने गुलशन ग्राउंड के आडीटोरियम में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
कुल साठ पुलिस कर्मियों ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। सभी रक्तदान करने वाले जवानों से उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यमंत्री प्रिया सेठी भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके बाद उन्होंने शहीद जवानों के परिवार वालों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सहानुभूति प्रकट की।
कार्यक्रम में पुलिस एसडीआरएफ सहित अन्य कुल छह बटालियन ने परेड में हिस्सा लिया। शहीद के परिवार वालों ने नम आंखों से शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।