फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The tour

प्रभावितों को जल्द मुआवजा मुहैया करवाने का रहेगा प्रयास

विज्ञापन
The tour
दोमाना। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने वीरवार को मढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फारूक खान ने कहा कि वह भी एक किसान हैं और किसानों का दर्द समझते हैं। फसलों की तबाही देख कर मन बहुत दुखी हुआ है। उपराज्यपाल को आकलन की रिपोर्ट सौंप कर जल्द कदम उठाने की अपील करूंगा। सरकार भी वचनबद्धता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने गजनसू मंडी का भी दौरा किया। सुखनंदन ने किसानों को जल्द मुआवजा देने और किसानों से फसलों का बीमा करवाने की अपील की। इस मौके पर मढ़ के पूर्व विधायक सुखनंदन चौधरी, डीडीसी अध्यक्ष बलबीर लाल, डायरेक्टर कृषि विभाग केके शर्मा, संयुक्त निदेशक एएस रिन, अरविंद बड़ू, एसडीओ अश्वनी जोहरा, एसडीएम नसीर अली, तहसीलदार रामपाल शर्मा व नायब तहसीलदार ब्रिज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed