फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The terrorists tied the hands of the village guards and shot them in the head from behind.

Kishtwar : ग्राम रक्षकों के हाथ बांधकर आतंकियों ने सिर में पीछे से मारी थीं गोलियां, पीएम रिपोर्ट से खुलासा

Sun, 10 Nov 2024 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:23 AM IST
सार

इसका खुलासा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से किया है। पुलिस अधिकारी किश्तवाड़ के गांव ओहली में ग्राम रक्षकों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
The terrorists tied the hands of the village guards and shot them in the head from behind.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकियों ने दोनों ग्राम रक्षा गार्डों के हाथ बांधकर पीछे से सिर में गोली मारी थी। इसका खुलासा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से किया है। पुलिस अधिकारी किश्तवाड़ के गांव ओहली में ग्राम रक्षकों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। आतंकियों की तलाश शुरू करने के साथ ही पीड़ितों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


वीडीजी नजीर अहमद (42) और कुलदीप कुमार (40) को बृहस्पतिवार को आतंकियों ने मार दिया था। शव शुक्रवार को कुंतवाड़ा के जंगल के अंदर एक नाले के पास मिले थे। अंतिम संस्कार में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 
विज्ञापन


विधायक शगुन परिहार और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना शहीदों के परिवारों से मिले। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम रक्षा गार्डों को आधुनिक हथियार दिए जाएंगे, साथ ही समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन आतंकियों को जड़ से समाप्त करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बढ़ाई गई
रामबन, किश्तवाड़ और डोडा रेंज के डीआइजी श्रीधर पाटिल और एसएसपी किश्तवाड़ भी गांव में पहुंचे व दोनों वीडीजी के परिवारों से मिले। दोनों अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद किसी और दुर्घटना को रोकने के लिए उनके आवासों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed