फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The students' presentations showed the magic of melody, rhythm and beat

Jammu News: विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में दिखा सुर, लय और ताल का कमाल

विज्ञापन
The students' presentations showed the magic of melody, rhythm and beat
संगीत एवं ललित कला संस्थान में कार्यक्रम में भाग लेते छात्र
जम्मू विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला संस्थान (आईएमएफए) में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के संगीत एवं ललित कला संस्थान (आईएमएफए) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आगाज पंचवक्त्र महादेव मंदिर के वैदिक छात्रों द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत और वेद पाठ कर किया गया। विद्यार्थियों ने संगीत के सुरों, लय और ताल से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पूजन कुमार ने भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया। दानिश वर्मा ने सितार वादन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं हिलाल फारूक ने वायलिन पर साथ दिया। तबले पर पीयूष वर्मा और वरुण कलोत्रा की लयबद्ध ताल ने वाहवाही लूटी। नृत्य खंड में सोनिया और मनु ने अपनी भावपूर्ण मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश, समाजसेवी और पंचवक्त्र महादेव मंदिर के रिसीवर सुरेश शर्मा और उनकी पत्नी प्रमुख शिक्षाविद् प्रोफेसर श्रुति शर्मा उपस्थित रहीं। इस मौके पर सुमित मदन, डाॅ. रोशी शमिनोत्रा, बिंदू शर्मा, राजेश कुमार, डा. जसमीत कौर, विजय कुमार, शिवानी कपूर, अमित आनंद, मोहित कुमार, प्रभात बाली और अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed