फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The soldier was given the last farewell with military honors

जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
The soldier was given the last farewell with military honors
रियासी/पौनी। अमृतसर (पंजाब) में सड़क हादसे में काल का ग्रास बने सैन्य जवान हवलदार कुलबिंदर सिंह का रविवार को खैरालेड़ स्थित श्मशानघाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान सभी लोगों की आंखे नम थीं। वहीं, क्षेत्र में शोक लहर है।
विज्ञापन

पौनी तहसील के खैरालेड़ निवासी कुलबिंदर सिंह पुत्र कैप्टन शेर सिंह आर्टी रेजीमेंट खालसा केंट, अमृतसर में तैनात था। शनिवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार रात को जवान के पार्थिव शरीर घर लाया गया। इसके घर पहुंचते ही चीखोपुकार मच गई। रविवार को कुलबिंदर सिंह का अंतिम संस्कार खैरालेड़ के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर जवानों ने गॉड ऑफ आनर दिया। मौके पर कमांडिंग अफसर गौरव थापा, सेना की 63 आरआर भारख के कमांडेंट करपिंदर सिंह ने सलामी दी।
विज्ञापन

बेटे की मौत से टूटा परिवार
कुलबिंदर सिंह के पिता कैप्टन शेर सिंह ने बताया कि कभी नहीं सोचा था बेटे का शव तिरंगे में इस तरह घर आएगा। बेटे की मौत के सदमे से पूरा परिवार टूट गया है। उसकी पत्नी और दो बेटे दो माह पहले ही अमृतसर गए थे। उसकी शादी 11 साल पहलेे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed