फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The soldier accused of killing a JCO in Samba has been arrested from Bishnah.

Jammu: सांबा में जेसीओ की हत्या का आरोपी जवान बिश्नाह से गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

Fri, 26 Dec 2025 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 12:20 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
The soldier accused of killing a JCO in Samba has been arrested from Bishnah.
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी को लेकर विवाद में सूबेदार (जेसीओ) की हत्या करने के आरोपी जवान पारुल शर्मा को बाड़ी ब्राह्मणा थाने की पुलिस ने बुधवार रात जम्मू के बिश्नाह से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिश्नाह इलाके के कनहाल का ही रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा स्थित टेरिटोरियल आर्मी बटालियन मुख्यालय में मंगलवार देर रात ड्यूटी को लेकर रियासी जिले के सिरला निवासी जेसीओ सुरजीत सिंह (46) और 26 वर्षीय सिपाही पारुल शर्मा के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सिपाही पारुल शर्मा ने कहासुनी के बाद सुरजीत सिंह पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


जेसीओ को तुरंत सतवारी स्थित मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोपी सिपाही अपनी सर्विस राइफल और मोबाइल फोन घटनास्थल के पास ही छोड़कर भाग निकला था। चार मैगजीन जिनमें लगभग 80 गोलियां थीं गायब पाई गई थीं। मामले में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने हत्या और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था। कई स्थानों पर नाकाबंदी कर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसके चलते पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से घटना की परिस्थितियों, ड्यूटी प्रोटोकॉल और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की भी समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed